थाना प्रभारी के नेतृत्व में बाजार और कई गांवों में निकला मार्च, आईआरबी व गृह रक्षा वाहिनी के जवान रहे शामिल
प्रतापपुर (चतरा)। दुर्गापूजा के मद्देनजर क्षेत्र में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रतापपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।
अंचलाधिकारी, पुलिस इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में जिला बल, आईआरबी और गृह रक्षा वाहिनी के सशस्त्र जवान शामिल रहे। सुरक्षा बलों ने प्रतापपुर मुख्य बाजार के साथ-साथ रामपुर, कसमार और गोमे सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण किया।
इस दौरान पुलिस ने लोगों से भयमुक्त होकर पर्व मनाने की अपील की और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।



















Total Users : 1232459
Total views : 3084428