Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में महाआरती एवं भंडारा संपन्न

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में महाआरती एवं भंडारा संपन्न

लोहरदगा: स्थानीय पतराटोली में श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा की आराधना के साथ महाआरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा पुरोहित बेनी माधव पाठक ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। यजमान शिबू सिंह अपनी पत्नी के साथ पूजा में शामिल हुए। इसके अलावा कौशल सिंह, ज्योति सिंह और रानी कुमारी ने भी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर अमृत केयर हॉस्पिटल के चेयरपर्सन बतेश्वर साहू एवं उनकी धर्मपत्नी अमृत देवी, साथ ही उनकी पोती आदिया और बिट्टू साहू के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर बतेश्वर साहू ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मां अंबे की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मां दुर्गा की आराधना से समाज में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष कुमार सुमन साहू सहित बिनोद साहू, सोहन साहू, रौशन गुप्ता, प्रभात कुमार भगत, बिनोद सिंह, सुरेश ठाकुर, दिलीप सिंह, कमला देवी, निधिकांत प्रसाद, बिमलकांत सिंह, मनोज कुमार गुप्ता (मन्ना), धर्मदेव विश्वकर्मा, विक्रम सिंह, अनिल साहू, रौशन कुमार, संजीव शर्मा, जुगल साहू, कुन्दन साहू, अभिषेक साहू, हिमांशु कुमार एवं निशांत राज सहित समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment