Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दुर्गा पूजा पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन चलेगा मुकाबला

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सांसद प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया उद्घाटन; बोले- खेल युवाओं को नशे और गलत संगत से रखता है दूर

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड की बारीसाखी पंचायत में शारदीय दुर्गा पूजा के अवसर पर मंगलवार को दुर्गा पूजा मैदान में युवाओं के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की कई टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सह जिला परिषद प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार कुशवाहा, उपमुखिया विकास कुमार पांडेय, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष देव कुमार साहू, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती, प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष कुमार दांगी, बृजेश सिंहा, रामाशीष यादव और विनोद साव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और टॉस कराकर खेल की शुरुआत कराई।

मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन, एकता और नेतृत्व की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजन युवाओं को नशा और गलत संगत से दूर रखकर सकारात्मक दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति की आराधना का पर्व है और इस मौके पर खेल का आयोजन युवाओं की शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने आयोजक समिति को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती ने कहा कि पंचायत के युवा प्रतिभाशाली हैं और उन्हें सही मंच मिलना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओं से गांव में आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत होगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान तीन दिनों तक चलेगी और फाइनल में विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर रामजीवन साहू, आदित्य भारती, चंदन कुमार, विजय रजक, रोहित दांगी समेत बड़ी संख्या में पूजा समिति के सदस्य, ग्रामीण, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

अनुयायियों की जागरूकता रैली, शाकाहारी जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

Leave a Comment