Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस का नशा-विरोधी जागरूकता अभियान, अफीम की खेती पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया, गिद्धौर और कुंदा में पंडालों, गांवों में बैनर लगाकर दी गई जानकारी; सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय

चतरा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए बुधवार को जिले के सिमरिया, गिद्धौर और कुंदा प्रखंडों में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती के दुष्परिणाम और इसके कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

सिमरिया: थाना क्षेत्र के पूजा पंडालों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर लोगों को बताया कि अफीम की खेती कानूनन अपराध है। बैनर के जरिए बताया गया कि अवैध अफीम की खेती करने, करवाने और सेवन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने अपील की कि अफीम की खेती की जानकारी मिले तो पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

गिद्धौर: थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के नेतृत्व में पुलिस ने बारियातू में बैनर लगाकर महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम बताए। जवानों ने कहा कि नशा व्यक्ति की सेहत के साथ पूरे परिवार और समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है, इसलिए युवाओं को इससे बचाना जरूरी है। लोगों से अपील की गई कि गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर या अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना तुरंत डायल 112 या गिद्धौर थाना को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति रोकना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है, और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर थाना के जवान, जनप्रतिनिधि, महिलाएं, बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

कुंदा: नवादा पंचायत के चिलोई और बनियाडीह गांवों में ग्रामीणों को पोस्ता की खेती के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। लोगों से खेती न करने और आसपास ऐसी खेती की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की गई। ग्रामीणों को खाद्य फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया और बताया गया कि पोस्ता की खेती कानूनन अवैध है, पकड़े जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment