Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कमलेश की मौत, गांव में पसरा मातम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पूर्व मंत्री ने परिजनों को मुआवजा दिलाने की पहल का दिया भरोसा

हंटरगंज (चतरा)। प्रखंड के डुमरीकला पंचायत अंतर्गत देवरिया गांव निवासी राजेंद्र यादव के 30 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव की हैदराबाद में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, कमलेश यादव रोजी-रोटी की तलाश में हैदराबाद में रहकर काम करता था। वहीं अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, तबीयत बिगड़ने के कारणों की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजन शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

कमलेश अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। तीनों बच्चे अभी काफी छोटे हैं। परिवार की आजीविका की जिम्मेदारी संभाल रहे कमलेश की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके निधन से परिजनों के सामने भरण-पोषण की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है।

पूर्व मंत्री ने परिजनों को दिया भरोसा

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रखंड अध्यक्ष देवलाल यादव और मुखिया प्रतिनिधि समरेश सिंह मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी संवेदना व्यक्त की। पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कमलेश की मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वह मेहनती और मिलनसार युवक था। उसकी असामयिक मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को क्षति पहुंची है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही परिजनों को नियोजन के तहत मुआवजा दिलाने के लिए पहल करने का भरोसा दिया। कमलेश की मौत से देवरिया गांव में शोक का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment