पंचायत सचिवालय में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ ऑडिट, सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद; लाभुकों ने कहा, समय पर मिली मजदूरी, रोजगार सेवक बोले, सभी दस्तावेज सही पाए गए
कान्हाचट्टी (चतरा), झारखंड। चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड की तुलबुल पंचायत के पंचायत सचिवालय में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत सामाजिक अंकेक्षण (ऑडिट) का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए हुआ अंकेक्षण

बताया गया कि सरकार के निर्देश पर पंचायत में पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत कराए गए सभी कार्यों की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह ऑडिट कराया गया। ऑडिट दल ने सड़क, डोभा, कुआं, पौधरोपण, TCB सहित अन्य योजनाओं के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।
मस्टर रोल, मजदूरी भुगतान और जॉब कार्ड की पड़ताल
जांच के दौरान मजदूरों की उपस्थिति, मस्टर रोल, मजदूरी भुगतान, कार्य की गुणवत्ता और जॉब कार्ड को भी परखा गया। टीम ने उपस्थित ग्रामीणों से बारी-बारी पूछताछ कर योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बात रखी, और कई लाभुकों ने बताया कि उन्हें समय पर मजदूरी मिली और गांव में ही रोजगार मिला। रोजगार सेवक और पंचायत सेवक ने बताया कि पंचायत में मनरेगा के तहत हुए सभी कार्यों का पूरा लेखा-जोखा ऑडिट टीम के सामने रखा गया और सभी दस्तावेज सही पाए गए। अंकेक्षण कार्यक्रम में सैकड़ों जॉब कार्डधारी मजदूर, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

भरोसे की पहचान: न्यूज स्केल लाइव

















Total Users : 1230227
Total views : 3081443