हथियार की वास्तविकता और युवक की पहचान स्पष्ट नहीं, पुलिस कर रही वीडियो की सत्यता की जांच
हंटरगंज (चतरा)। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक का कथित तौर पर देसी कट्टा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में देसी कट्टा जैसी दिखने वाली वस्तु लहराता नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो कब और कहां बनाया गया, युवक की पहचान क्या है तथा उसके हाथ में दिखाई दे रही वस्तु असली हथियार है या नकली, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो की सत्यता की जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में बुधवार को हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो की वास्तविकता क्या है और युवक के हाथ में दिखाई दे रही वस्तु हथियार है या नहीं।

















Total Users : 1230239
Total views : 3081456