आम्रपाली-चंद्रगुप्त एरिया के महाप्रबंधक से मिला प्रतिनिधिमंडल, समाधान का मिला भरोसा; मासिक बैठक नियमित करने का फैसला
टंडवा (चतरा)। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक बुधवार को टंडवा प्रखंड के आम्रपाली-चंद्रगुप्त एरिया में कैंटीन परिसर में हुई। बैठक में मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। इनमें प्रमोशन, आवास, शिफ्ट, बस, चार्जशीट का निपटारा, वेलफेयर, प्रदूषण, कोयला उत्पादन, डिस्पैच और पीएफ संबंधी लाभ के मुद्दे शामिल रहे। इसके अलावा विस्थापितों की नौकरी, मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार के सवाल भी उठाए गए।
बैठक में संगठन को सशक्त बनाने के लिए मासिक बैठक नियमित रूप से करने और विभिन्न समस्याओं पर प्रबंधन को एजेंडा सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके बाद समस्याओं के समाधान के लिए इकबाल हुसैन के नेतृत्व में क्षेत्रीय समिति के सदस्यों ने महाप्रबंधक संजीव कुमार से मुलाकात कर उनका ध्यान आकर्षित कराया। महाप्रबंधक ने सभी समस्याओं पर गंभीरता दिखाते हुए उचित समाधान का भरोसा दिलाया।

बैठक में मुख्य रूप से जोनल उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन, ललन राम, संजीव यादव, मुकेश साहू, चेतलाल महतो, मो. असलम, तस्दीक आलम, निरंजन राना, राजेश रजक, विजय राय, कृष्णा सूर्यवंशी, विद्यासागर, अनिल घांसी, डा. असलम, मो. अफजल समेत अन्य लोग शामिल थे।

















Total Users : 1230239
Total views : 3081456