Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

केवला चैंपियन लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर केवला का कब्जा, उमाशंकर अकेला ने विजेता टीम को किया सम्मानित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रिपोर्टर: पिंटू यादव

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड अंतर्गत सिंघरावां पंचायत के ग्राम केवला में आयोजित चैंपियन लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरही पूर्व विधायक श्री उमाशंकर अकेला यादव ने फीता काटकर किया। फाइनल मुकाबला केवला और देवचंदा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें केवला की टीम विजेता बनी। इस अवसर पर श्री अकेला ने विजेता टीम को ₹24,000 की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता देवचंदा की टीम को ₹9,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की।

उन्होंने ने कहा खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, एकता, संघर्ष और टीम भावना विकसित करने का सशक्त जरिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल जैसी प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ खेलना ही सच्ची सफलता है। युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment