Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

14 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जय श्रीराम समिति ने चलाया आमंत्रण अभियान, सनातनी समाज से शामिल होने की अपील

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों ने आमंत्रण अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर आगामी 14 अक्टूबर, दिन बुधवार को अवंतिका नगर भवन ब्लॉक परिसर में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया। समिति के सदस्यों ने सभी सनातनी समाज के लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की।

समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों एवं सदस्यों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री (उत्तर पूर्व क्षेत्र एवं पूर्व क्षेत्र) डॉ. सुमन कुमार जी, सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह तथा जनजातीय सुरक्षा मंच के मीडिया प्रभारी श्री सोमा उरांव के आगमन का कार्यक्रम है।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह संगठन की नई जिम्मेदारियों और आगामी कार्ययोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस आयोजन का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा समाज के लोगों के बीच आपसी समन्वय और सहभागिता को बढ़ावा देना है।

आमंत्रण अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने सभी लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का विनम्र आग्रह किया। समिति ने आशा व्यक्त की कि समाज के लोगों की सहभागिता से यह समारोह सफल होगा और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए नई प्रेरणा मिलेगी। जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा ने समस्त सनातनी समाज से 14 अक्टूबर को अवंतिका नगर भवन ब्लॉक परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment