Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

भव्य कलश यात्रा ऐतिहासिक रही, जय श्रीराम समिति ने दी बधाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। नवरात्र के शुभ अवसर पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा ऐतिहासिक रही। यात्रा में जिलेभर के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हनुमान जी के स्वरूप, राधा रानी एवं पुनेरी ढोल-नगाड़े आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा पावरगंज देवी मंदिर से शुरू होकर ठाकुरबाड़ी, अपर बाजार होते हुए मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, जय श्रीराम समिति सहित कई संगठनों ने योगदान दिया।

जय श्रीराम समिति के जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा ने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश साहू, महामंत्री कुणाल वर्मा, समिति के सदस्यों एवं जिले के सभी सनातनी बंधुओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। जिला महामंत्री चंदन साहू ने कहा कि लोहरदगा की जनता का उत्साह और प्रेम अविस्मरणीय है। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

मौके पर जिला संरक्षक सुषमा सिंह, लक्ष्मी भगत, अजय सोनी, शैलेश कुशवाहा, अनूप गुप्ता, ओम महतो, जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा, महामंत्री चंदन साहू, रामकुमार साहू, उपेंद्र कुशवाहा, अजय साहा महिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान, नगर अध्यक्ष दीपक साहू,दिग्गज सिंह, प्रमोद प्रजापति, बैजनाथ साहू अजय प्रसाद सहित समिति के अनेक महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment