लोहरदगा। जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी जय सांखी मुर्मू, सदर थाना क्षेत्र के अंचलाधिकारी एवं सड़क सुरक्षा टीम द्वारा चिह्नित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दुर्घटना संभावित स्थलों पर सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक उपायों की समीक्षा की गई। साथ ही, संबंधित स्थलों पर रंबल स्ट्रिप्स (गति नियंत्रक पट्टियां) एवं आवश्यक सड़क संकेतक (साइनज) लगाए जाने की व्यवस्था की जांच की गई, ताकि वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।
इस दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक बिंदुओं का जायजा लेते हुए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा। सतर्क रहें, सुरक्षित चलें।

















Total Users : 1230282
Total views : 3081508