मेसर्स लक्की जनरल स्टोर के नए प्रतिष्ठान को मिली शुभकामनाएं; संचालक ने माताजी को शॉल देकर किया सम्मानित
गुमला (झारखंड)। गुमला मेन रोड स्थित प्रतिष्ठान में अरुण आइसक्रीम (मेसर्स लक्की जनरल स्टोर) का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन लायंस क्लब, गुमला के अध्यक्ष लायन पदम कुमार साबू और सचिव एमजेएफ लायन डॉ. शंकर लाल जाजोदिया ने फीता काटकर किया।
माताजी को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक लायन सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने अपनी पूजनीय माताजी कर्पूरी देवी को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही लायंस क्लब के अध्यक्ष और सचिव को भी शॉल एवं बुके भेंट किया गया।
कंपनी के अधिकारी भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में कंपनी के पदाधिकारी रीजनल सेल्स मैनेजर शांतनु आचार्य, एरिया सेल्स मैनेजर सूरज देव पंडित और बिजनेस डेवलपर अंकित कुमार उपस्थित रहे। इन्हें भी शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति
उद्घाटन के मौके पर लायंस क्लब के सदस्य लायन अशोक कुमार जायसवाल, लायन पवन कुमार अग्रवाल, लायन विजय कुमार गाड़ोदिया, लायन बृज किशोर फोगला, लायन दामोदर कसेरा, लायन अरुण केसरी, लायन अनिल अग्रवाल, लायन विशाल कुमार बिट्टू, लायन मनमोहन केसरी, रेखा केशरी और ममता देवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, महिलाएं और नगर के सम्मानित लोग उपस्थित थे।
उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

सभी ने लायन सत्येंद्र गुप्ता को बधाई देते हुए नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में संचालक सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने उपस्थित लोगों और नगरवासियों को धन्यवाद दिया और एक बार सेवा का अवसर देने की अपील की।
न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान
















Total Users : 1230313
Total views : 3081549