जिप सदस्य ने काटा फीता, बोले- अब बाइक खरीद और सर्विसिंग के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा; त्योहारी सीजन में विशेष छूट
पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा-सिमरिया मुख्य मार्ग स्थित रामपुर में अमर आनंद ऑटो बाइक, हीरो मोटरसाइकिल के नए आउटलेट शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि जिप सदस्य रामसेवक दांगी, समाजसेवी संदीप कुमार सिंह और वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी अरविंद ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी ने कहा कि शोरूम खुलने से पत्थलगड़ा क्षेत्र के लोगों को हीरो की बाइक खरीदने और सर्विसिंग कराने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी।

कंपनी के जनरल मैनेजर सुबेश रजक ने बताया कि नए आउटलेट में हीरो कंपनी की सभी प्रकार की बाइक और स्कूटर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए कंपनी की ओर से विशेष ऑफर दिया जा रहा है, जिसके तहत किसी भी बाइक की खरीद पर ग्राहकों को विशेष छूट मिलेगी।
मौके पर नेटवर्क मैनेजर पंकज कुमार पाण्डेय, स्थानीय मैनेजर सुनील रजक, समाजसेवी संदीप कुमार सिंह, लेखराज टाइगर, तिलेश्वर राणा, छोटू कुमार, इन्द्रदेव दांगी समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।


















Total Users : 1230258
Total views : 3081477