Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नवरात्र का आगाज, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सुभाष चौक, लेम्बोइया मंदिर, नावाडीह, कुब्बा और नोनगांव में निकली शोभा यात्रा; भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, विधायक भी हुए शामिल

पत्थलगड़ा (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र की शुरुआत रविवार को कलश स्थापना और भव्य कलश सह शोभा यात्रा के साथ हुई। पहले दिन पूरा इलाका भक्तिमय रहा। प्रखंड मुख्यालय के सुभाष चौक के अलावा प्रसिद्ध तीर्थस्थल मां भगवती लेम्बोइया मंदिर, नावाडीह दुर्गा मंडप, कुब्बा देवी मंडप और नोनगांव में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया।

जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, गुमला के अनुमंडल पदाधिकारी व पत्थलगड़ा निवासी अखलेश कुमार, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, उप प्रमुख संगीता कुमारी, थाना प्रभारी राकेश कुमार, पूजा समिति अध्यक्ष महेंद्र दांगी, मुखिया राधिका देवी, पंचायत समिति सदस्य मीना देवी, पूर्व मुखिया बासुदेव तिवारी, मुखिया कंचन देवी और संगीता सिन्हा समेत अन्य ने श्रद्धालुओं को कलश देकर यात्रा का शुभारंभ किया।

इसके बाद गाजे-बाजे और “जय माता दी”, “जय मां दुर्गे”, “जय श्री राम” के जयघोष के साथ यात्रा नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय नदी पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश में पवित्र जल भरा गया। फिर पूजा पंडालों और मंडपों में कलश स्थापित किए गए। सुभाष चौक पूजा समिति की ओर से आयोजित भक्ति जागरण में अनुपम गिरी और सबिता रानी के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। यात्रा में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल भी शामिल हुए।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पत्थलगड़ा पुलिस और पूजा समितियों ने पुख्ता इंतजाम किए थे। पूजा के सफल संचालन में सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मुकेश दांगी, उदय अग्रवाल, त्रिभुवन प्रसाद, मोहन प्रजापति, शंकर दांगी, आशीष कुमार, जितेंद्र साहू, अमित तिवारी, अमरेश कुमार, दीपक राज, संजय सोनी समेत समिति के अन्य सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment