Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

खबर का असर: चौपारण में 5 घंटे से ठप बिजली आपूर्ति बहाल, न्यूज स्केल के सवाल उठाने के बाद हरकत में आया विभाग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में राहत की सांस; एसडीओ को जमीनी हालात बताने के बाद तकनीकी टीम को मिले निर्देश, ग्रामीणों ने जताया आभार

चौपारण (हजारीबाग, झारखंड)। न्यूज स्केल लाइव की खबर का एक बार फिर असर दिखा है। चौपारण पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से जुड़े इलाकों में करीब 5 घंटे से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति आखिरकार बहाल कर दी गई है। समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया।

5 घंटे से अंधेरे में थे लोग

बिजली न होने से ग्रामीण, छात्र और व्यापारी परेशान थे। उन्हें गर्मी और रोजमर्रा के कामकाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

एसडीओ को बताई गई जमीनी हकीकत

ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए न्यूज स्केल की टीम ने सीधे एसडीओ से संपर्क किया और उन्हें जमीनी स्थिति से अवगत कराया। बताया गया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीओ ने तुरंत तकनीकी टीम को निर्देश दिए, जिसके बाद चौपारण पीएसएस की आपूर्ति चालू की गई।

लोगों ने जताया धन्यवाद

बिजली लौटने पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली और त्वरित कार्रवाई के लिए न्यूज स्केल और बिजली विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment