Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

समारोहपूर्वक मनाया गया ज्ञान तंत्र इंटर महाविद्यालय का दूसरा वर्षगांठ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

समारोहपूर्वक मनाया गया ज्ञान तंत्र इंटर महाविद्यालय का दूसरा वर्षगांठ

इटखोरी(चतरा)। गुरुवार को इटखोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ज्ञान तंत्र इंटर महाविद्यालय करनी का दूसरा वर्ष गांठ समारोहपूर्वक मनाया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी, डीएसपी केदार नाथ राम, पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा, मुखिया किरण देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष जागेश्वर यादव, भाजपा नेता बसंत नारायण सिंह व कांग्रेस नेता अनिल सिंह के  द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत माला पहना कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने कहा कि संचालक शुभम कुमार ने करनी क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाया है, मैं मंच से वादा करता हूं कि मेरे से जो भी मदद चाहिए वो मैं अथा संभव करूंगा। हर क्षेत्र में शिक्षा की जरूरत है मैं इनके जज्बे को सलाम करता हूं। ज्ञान तंत्र के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मौके पर संजय रजक, शिव कुमार राणा, संतोष दांगी, नवीन सिन्हा, बीरबल पाण्डेय समेत भारी संख्या में ग्रामीण आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment