Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उप विकास आयुक्त ने की जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनीटरिंग कमिटी की बैठक, कहा मध्याह्न भोजन का हो समय-समय पर मॉनीटरिंग

On: August 24, 2023 11:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
उप विकास आयुक्त ने की जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनीटरिंग कमिटी की बैठक, कहा मध्याह्न भोजन का हो समय-समय पर मॉनीटरिंग
चतरा। समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनीटरिंग कमिटी की बैठक हुई। जिसमें उप विकास द्वारा द्वारा राज्य में मध्याह्न भोजन की स्तिथि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाय की भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का ध्यान हमेशा रखा जाए। किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ जो कि विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच भोजन के लिए दिया जाता है, उसके गुणवत्ता की जांच हमेशा की जाए। उप विकास आयुक्त ने विद्यालय परिसर में जंगल-झाड़ी की साफ सफाई, स्टोर रूम और भोजन बनने वाले स्थान को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। वहीं विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नामांकन के विरुद्ध उपस्थिति में प्रगति हेतु प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से संकुल साधन सेवी के द्वारा किए गए विद्यालय विजिट की मांग की गई। साथ ही सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में नियमित छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य जांच कराएं। आगे उन्होंने उपस्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को कहा कि यह सुनिश्चित करें की विद्यार्थी पोषण से संबंधित दवा का सेवन करे और शत प्रतिशत विद्यालयों द्वारा एसएमएस करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में सीविल सर्जन जगदीश प्रसाद, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पति ने दूसरी शादी की… और खुद ही पहली पत्नी को भेज दी तस्वीरें! आखिर क्यों?

एक फिसला… उसे बचाने कूदे बाकी… और देखते ही देखते छह जिंदगियां नदी में समा गईं!

घर से उठता धुआं… दरवाजा बाहर से बंद… अंदर जली लाश! आखिर क्या था पति-पत्नी के विवाद का सच?

मरने से 24 घंटे पहले पोस्ट किया वीडियो… और फिर हो गई हत्या! आखिर क्या था उस रील में?

तनिष्क ऑटोमोटिव बजाज में होली का महा-संग्राम! तनिष्क परिवार ने डीजे पर मचाया धमाल

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

सौर ऊर्जा से जगमग हुआ मुक्तिधाम, हिंडाल्को की बड़ी पहल

होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, के नेतृत्व में विभिन्न मिष्ठान भण्डार, रेस्टुरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने की लोगों से अपील

Leave a Comment