Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पंचायत समिति की बैठक में लिए गए कई प्रस्ताव

On: August 24, 2023 11:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
पंचायत समिति की बैठक में लिए गए कई प्रस्ताव
टंडवा (चतरा)। गुरुवार को टंडवा प्रखंड सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख रीना कुमारी एवं संचालन बीडीओ रंथु महतो ने किया। इस दौरान पूर्व बैठकों में लिए गए प्रस्तावों पर क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। वहीं सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें प्रखंड क्षेत्र में संचालित एनटीपीसी प्रबंधन को सीएसआर मद से विस्थापित गांवों में शौचालय, पथ, स्ट्रीट लाइट एवं पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने, शिक्षा विभाग को विद्यालयों में विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति, सीसीएल प्रबंधन को सीएसआर मद से विकास योजनाओं के चयन में पंचायत समिति के सदस्यों के साथ समुचित विचार-विमर्श करने, थाना प्रशासन से वाद-विवाद निस्तारण में पंचायत समिति सदस्यों व जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा बिजली विभाग से विद्युत विभाग से संबंधित क्रियाकलापों में परस्पर समन्वय स्थापित करते हुवे दुर्घटनाओं में नियंत्रण तथा जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं रिसीव करने की मनमानी पर रोक लगाने के प्रस्ताव शामिल हैं। जिसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा। इसके साथ हीं, बैठक की तिथि से एक वर्ष के लिए आपसी समन्वय हेतु पंसस की बैठक में भाग लेने के लिए कल्याणपुर, बेंती, डहू एवं बड़गांव मुखिया का चयन किया गया। तथा पंचायत समिति मद से क्रियान्वित होने वाले योजनाओं के लिए राशि आवंटन पर चर्चा की गई। मौके पर सीओ विजय दास, उप प्रमुख, कॉर्डिनेटर नेहाल वारसी, पंसस शशिबाला, विकास पाण्डेय, नितेश राणा समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

Leave a Comment