Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बहला-फुसलाकर गलत हरकत करने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

रांची। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाके का ही एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाता था और उसके साथ गलत हरकत करता था। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौकिम अंसारी के रूप में हुई है। वह इसी इलाके का रहने वाला बताया गया है।

परिजनों को बच्ची के व्यवहार से हुआ शक

परिजनों के मुताबिक घटना के बाद बच्ची डरी और सहमी हुई थी। परिवार को जब मामले को लेकर संदेह हुआ तो उन्होंने बच्ची से जानकारी ली। इसके बाद बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिवार ने तत्काल सदर थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौकिम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ POCSO Act समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment