24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भव्य भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
कुंदा (चतरा)। श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुंदा प्रखंड क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी महादेव मठ शुक्रवार को ‘हरे कृष्ण, हरे हरे’ और ‘हरे राम, हरे हरे’ के जयकारों से गूंजायमान रही। महादेव मठ परिसर में आयोजित 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान मठ परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
पुजारी उदयनाथ मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ कराया। हरिकीर्तन में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भजन-कीर्तन में लीन होकर भगवान का गुणगान किया। सुबह से ही महादेव मठ में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ अखंड हरिकीर्तन का विधिवत समापन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। हरिकीर्तन के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
भव्य भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान महादेव मठ परिसर ‘हरे कृष्ण, हरे हरे’ और ‘हरे राम, हरे हरे’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने कहा कि महादेव मठ में इस तरह के धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण होता है और लोगों को धर्म एवं भक्ति से जुड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में महंत दीनदयाल जी महाराज, मुखिया सह मठ समिति अध्यक्ष मनोज कुमार साहू, सचिव नंदकिशोर वैद्य, संरक्षक सतेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सौंडीक, मुख्य पुजारी विशाल कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष लवकुश कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, गुड्डन गुप्ता, गुड्डू राम, गणेश पासवान समेत मठ समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।























Total Users : 1140568
Total views : 2966866