Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रक्षाबंधन पर परिवार की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में युवक की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

परिजनों ने दोस्तों पर हत्या कर हादसे का रूप देने का लगाया आरोप, पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच की बात कही

चतरा। रक्षाबंधन के पर्व पर चतरा जिले के एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। चतरा सदर थाना क्षेत्र के उटा मोड़ के समीप गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इटखोरी थाना क्षेत्र के गुल्ली निवासी मिथिलेश कुमार यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मिथिलेश गुरुवार रात करीब नौ बजे अपने दोस्त अनिल के घर से सोनू मियां, चंदन दांगी और चंदन के साले के साथ घूमने निकला था। राजपुर मार्ग पर उटा मोड़ के समीप वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ रहे दोस्तों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोस्त शव को अस्पताल में छोड़कर वहां से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर देर रात परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। युवक के सिर में गंभीर चोट के निशान थे। इसके बाद मृतक के पिता डोदी यादव ने दोस्तों पर बेटे की हत्या कर घटना को सड़क हादसे का रूप देने का आरोप लगाया। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश और मातम का माहौल है। अगले दिन परिजनों ने मृतक के दोस्तों को पकड़ लिया।

वहीं पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मिथिलेश स्वयं बाइक चला रहा था और अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment