लोहरदगा टाइटेनियम महिंद्रा शोरूम बक्शीडिपा में नई स्कॉर्पियो-N की भव्य लॉन्चिंग, दमदार फीचर्स से लैस है नई गाड़ी
लोहरदगा। बक्शीबीपा स्थित टाइटेनियम महिन्द्रा शोरूम में शुक्रवार को महिन्द्रा की नई स्कॉर्पियो-N की भव्य लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर नई स्कॉर्पियो-N की खूबियों और आधुनिक तकनीक से ग्राहकों को अवगत कराया गया। वाहन की शुरुआती कीमत पेट्रोल वेरिएंट के लिए 13,69,000 रुपये तथा डीजल वेरिएंट के लिए 14,19,000 रुपये बताई गई।
नई स्कॉर्पियो-N को आधुनिक तकनीक, दमदार डिजाइन और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस किया गया है। गाड़ी में 31.24 cm का टचस्क्रीन सोनी इंफोटेनमेंट सिस्टम, 26.03 cm का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ फीचर, लेवल-2 ADAS सुरक्षा तकनीक तथा 540 डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और ग्राहकों ने नई स्कॉर्पियो-N का अवलोकन किया तथा इसके फीचर्स और तकनीकी खूबियों की जानकारी ली। कार्यक्रम में टाइटेनियम महिन्द्रा लोहरदगा के सेल्स मैनेजर पिंकु कुमार, आलोक कुमार केशरी, प्रवीर सत्यार्थी, विशिष्ट अतिथि राधा रमण प्रसाद, शहर के गणमान्य व्यक्ति, फाइनेंसर, बैंकर्स एवं बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान टाइटेनियम महिन्द्रा की टीम ने ग्राहकों को नई स्कॉर्पियो-N की बुकिंग, कीमत और उपलब्ध वेरिएंट से संबंधित जानकारी भी दी। नई स्कॉर्पियो-N की लॉन्चिंग को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।






















Total Users : 1126384
Total views : 2947278