Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पास पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी दिलचंद राम के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। इसकी जानकारी सिमरिया अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब ने दी।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सालिमपुर मैदान के समीप दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने सालिमपुर मैदान के समीप कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ लिया। वहीं, दूसरा व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। छापेमारी अभियान में गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment