Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

इटखोरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा, विद्यालयों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

इटखोरी (चतरा)। पूरे इटखोरी प्रखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख प्रिया कुमारी ने ध्वजारोहण किया। वहीं गांधी स्मारक में बीडीओ सोमनाथ बांकीरा, थाना परिसर में थाना प्रभारी अभिषेक कुंवर सिंह तथा झंडा चौक पर सीओ सबिता सिंह ने तिरंगा फहराया।

इसी क्रम में इंटर महाविद्यालय में सचिव श्याम कुमार सिंह, द विजन पब्लिक स्कूल में निदेशक नीरज कुमार सिन्हा, इंदिरा क्लब में समाजसेवी सह भाजपा नेता टुन्नी सिंह, साई इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, साहीबारा में निदेशक प्रकाश राम तथा लोरम के प्रदुमन नगरी में पूर्व मुखिया प्रदुमन सिंह ने ध्वजारोहण किया।

विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड के कई सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

साई इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, साहीबारा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित अभिभावकों एवं लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। पूरे प्रखंड में दिनभर स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment