Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस ने 1050 किलो डोडा किया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

1.60 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ की खेप बरामद, एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार

चतरा। प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1050 किलो डोडा की भारी खेप जब्त की है। लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की। बरामद डोडा की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, चतरा-बगरा मुख्य मार्ग पर लमटा के समीप संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई 85 बोरियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 10 क्विंटल 50 किलो डोडा था। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रक को भी जब्त कर लिया।

पंजाब भेजी जा रही थी डोडा की खेप

शनिवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से चतरा के रास्ते डोडा की बड़ी खेप पंजाब भेजी जा रही है। सूचना के बाद सिमरिया एसडीपीओ नागर गोजे शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई विधायक प्रसाद यादव, वर्षा किस्कु सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने चतरा-बगरा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान लमटा के पास संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी लेने पर डोडा की खेप बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से पंजाब के संगरूर जिले के मंगवाल गांव निवासी दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं, वाहन में मौजूद उसका एक कथित साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल का लाभ उठाते हुए फरार हो गया।

तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

एसपी ने बताया कि पूछताछ में प्रारंभिक जानकारी मिली है कि डोडा की यह खेप रांची के बुंडू से सटे जंगली क्षेत्र से पंजाब भेजी जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में डोडा कहां से जुटाया गया और तस्करी के इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment