Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर भवन में सजी देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रंगारंग शाम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर भवन में सजी देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रंगारंग शाम*

—————-

लोहरदगा।

 

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त की पूर्व संध्या पर नगर भवन, लोहरदगा में मुख्य समारोह-सह-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डालसा लोहरदगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों एवं विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकारों ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र गौरव से ओत-प्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे नगर भवन परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत जवाहर नवोदय विद्यालय, सेन्हा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत क्लासिकल सॉन्ग ‘जय तू जय तू’ से हुई। इसके बाद रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने ‘मां से माटी’ की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), सेन्हा की छात्राओं ने ‘देश मेरे तेरी शान पे सजके’ गीत पर प्रस्तुति देकर देशभक्ति का संदेश दिया।

इसके उपरांत ऑफिशियल डांस एकेडमी, लोहरदगा (जूनियर ग्रुप) ने ‘इंडिया वाले’ पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। एकलव्य गर्ल्स मॉडल स्कूल, कुजरा के विद्यार्थियों ने ‘एक तेरा नाम है सांचा’ पर शानदार प्रस्तुति दी। वहीं सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस KGBV, कुजरा, लोहरदगा की छात्राओं ने ‘कथों से मिलते हैं कन्हैया’ पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।

इसके बाद यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘तुझे नमामी हो, देश मेरा’ की प्रस्तुति दी, जबकि Rythemic Dance Academy द्वारा ‘जय हो’ पर जोशीला नृत्य प्रस्तुत किया गया। सभी प्रस्तुतियों में देशप्रेम, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र गौरव की सुंदर झलक देखने को मिली।

 

*प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत*

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, लोहरदगा कुजरा को प्रथम, एकलव्य मॉडल बालिका आवासीय विद्यालय, कुजरा को द्वितीय तथा यतिराज डिवाइन पब्लिक स्कूल, लोहरदगा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने वाली 5 वर्षीय दिव्यांग डांसर अनोखी उरांव को मोमेंटो एवं शॉल देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

समारोह में उपायुक्त संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी समेत जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment