Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रीमियर अकादमी में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राष्ट्रीय एकता पर आधारित नाटक ने मोहा मन

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रीमियर अकादमी, प्रतापपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में प्राचार्य के.के. यादव ने सम्मान एवं गौरव के साथ तिरंगा फहराया।

ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के निदेशक शाहनवाज खान ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान एवं वंदे मातरम् से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं विद्यालय कर्मचारियों ने समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ‘देश रंगीला’ और ‘ऐ मेरे वतन, आबाद रहे तू’ सहित कई देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में धर्मनिरपेक्षता एवं राष्ट्रीय एकता पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से देश की विविधता में एकता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। नाटक समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में माही सोनी, अक्षित गुप्ता, जोहान नवाज, सरा साव, ध्रुव कुमार, पवि गुप्ता, अनिष्फा जावेद, अंशिका कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह ने विद्यालय की ओर से बच्चों में संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के प्रयास को भी प्रदर्शित किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा राष्ट्रीय पर्व के गरिमापूर्ण आयोजन की अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में उप-प्राचार्य मृत्युंजय शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया और समारोह का समापन हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment