Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर तथा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्चन कर किया गया। इसके बाद झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। विद्यार्थियों ने शानदार परेड प्रस्तुत कर अनुशासन और देशभक्ति का परिचय दिया।

इस अवसर पर वंदना सभागार में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और शानदार प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के अंदर देशभक्ति, संस्कार, अनुशासन और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

समारोह में विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, समिति के पदाधिकारी, जिले के प्रबुद्ध नागरिक, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे विद्यालय परिसर में दिनभर देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment