गांव में मातम, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई
कान्हाचट्टी (चतरा)। प्रखंड के चारु गांव निवासी अर्जुन मिस्त्री का शव बुधवार शाम नदी से बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुन मिस्त्री मंगलवार शाम बकचुंबा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नदी पार करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे तेज बहाव में बह गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बुधवार शाम उनका शव नदी से बरामद किया गया।
सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद चारु गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




















Total Users : 1111630
Total views : 2927685