Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तेज बारिश के बीच वज्रपात से तीन मवेशियों की मौत, पीड़ित परिवारों ने मांगा मुआवजा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

महुआ के पेड़ के नीचे खड़े थे मवेशी, अचानक गिरी बिजली; पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत गोसाईडीह पंचायत के पत्सुगिया गांव स्थित कुल्लू टोला में बुधवार शाम तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद संबंधित परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित पशुपालकों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, पत्सुगिया निवासी छोटू भुईयां की एक गाय, सुधीर भुईयां की एक गाय तथा नागर निवासी जितेंद्र दास का एक बछड़ा बुधवार को खुले मैदान में चर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों मवेशी पास स्थित महुआ के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए।

इसी बीच तेज गर्जना के साथ अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से तीनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

मवेशियों की मौत से संबंधित परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, पशुपालन इन परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है। पीड़ित पशुपालकों ने प्रशासन से घटना की जांच एवं क्षति का आकलन कर सरकारी प्रावधानों के तहत शीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment