Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अर्धनिर्मित पुलिया बारिश में ढही, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

4.59 लाख की योजना पर ग्रामीणों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच, बीडीओ बोले—तेज बहाव से ताजी मिट्टी बहने के कारण हुआ नुकसान

मयूरहंड (चतरा): मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच करमा पंचायत अंतर्गत लराही गांव में निर्माणाधीन पुलिया पानी के हल्के बहाव को भी नहीं झेल सकी और क्षतिग्रस्त होकर ढह गई। घटना के बाद पुलिया निर्माण की गुणवत्ता और योजना के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, यह पुलिया 15वें वित्त आयोग की राशि से करीब 4 लाख 59 हजार रुपये की प्राक्कलित लागत से बनाई जा रही है। योजना के तहत अब तक लगभग 2 लाख 25 हजार रुपये का भुगतान किए जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी किए जाने के कारण अर्धनिर्मित पुलिया बारिश के पानी के दबाव में क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों के आवागमन पर असर पड़ा है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच तथा दोषी पाए जाने वाले ठेकेदार एवं संबंधित अभियंताओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिया निर्माण का कार्य अभी प्रगति पर है और योजना पूर्ण नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान तेज पानी के बहाव से पुलिया की दीवार के अगल-बगल डाली गई ताजी मिट्टी बह गई, जिसके कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment