Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलशयात्रा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समरसता, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बलबल स्थित मां बागेश्वरी मंदिर परिसर में भाजपा गिद्धौर मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री कपिल पासवान, जिला उपाध्यक्ष रूबी वर्मा, जिला मंत्री चंपा सबरी एवं जिला कार्यालय मंत्री बबलू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती की। इस अवसर पर अतिथियों ने संत रविदास के बताए समरसता, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देकर सामाजिक एकता की मजबूत नींव रखी। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश सिन्हा, मंडल महामंत्री अशोक गुप्ता, उपप्रमुख सह मंडल महामंत्री प्रीतम यादव समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment