Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पशुपालन कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने योजनाओं की जानी प्रगति

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में देरी बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध क्रियान्वयन का निर्देश

चतरा। उपायुक्त रवि आनंद ने बुधवार को जिला पशुपालन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्था, संचालित योजनाओं एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समय पर उपस्थिति तथा कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर कर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की।

उपायुक्त ने कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनके कार्यदायित्वों की जानकारी ली तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अभिलेखों का अवलोकन करते हुए लंबित एवं अपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों तक निर्धारित समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।

उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 की लंबित एवं स्वीकृत योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राप्त योजनाओं का भी समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने योजनाओं के नियमित अनुश्रवण, अभिलेखों के अद्यतन संधारण तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment