सर्वदलीय बैठक में सदन की कार्यवाही सुचारू रखने पर मंथन, स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो ने मांगा सभी दलों का सहयोग
रांची। झारखंड विधानसभा के आगामी मॉनसून सत्र को सफल, सुचारू और गरिमापूर्ण ढंग से संचालित करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में सदन की कार्यवाही को लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप चलाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे सदन की कार्यवाही को सुचारू बनाए रखने में सकारात्मक सहयोग दें।
6 अगस्त से शुरू होगा मॉनसून सत्र
षष्ठम झारखंड विधानसभा का षष्ठम मॉनसून सत्र 6 अगस्त 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही व्यवस्थित तरीके से संचालित हो, इसे लेकर बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
सत्ता और विपक्ष के कई नेता रहे मौजूद
सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप यादव, सुरेश पासवान, अरूप चटर्जी, जयराम कुमार महतो और निर्मल महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से सभी दलों से संसदीय परंपराओं और मर्यादाओं का पालन करते हुए सदन की कार्यवाही को सकारात्मक वातावरण में आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई गई।





















Total Users : 1111623
Total views : 2927677