झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासमिति के सदस्य, दो मिनट का मौन रखकर की शांति की प्रार्थना
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड अंतर्गत अमगांवा निवासी स्वर्गीय कुलदीप पांडेय की धर्मपत्नी एवं कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासमिति चतरा जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय की सास दिवंगत कपूर देवी के द्वादशा श्राद्ध कर्म में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासमिति, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष अमरेश गणक के नेतृत्व में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में विप्रजन पहुंचे। सभी ने दिवंगत कपूर देवी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।
उपस्थित विप्रजनों ने कहा कि दिवंगत कपूर देवी अत्यंत धार्मिक, सरल एवं संस्कारवान महिला थीं। उन्होंने जीवनभर अपने परिवार का कुशलतापूर्वक पालन-पोषण करने के साथ सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन किया।
श्राद्ध कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक के साथ तुलेश्वर पांडेय, दामोदर मिश्र, कृष्णदेव पांडेय, महादेव पांडेय, विनोद पांडेय, हजारीबाग जिला प्रभारी बद्रीनाथ पांडेय, मुरारी पांडे, चतरा जिला उपाध्यक्ष अजय पांडे, जिला सचिव राजन कुमार पांडे, चयन समिति अध्यक्ष सुरेश पांडेय, महामंत्री जसवंत पांडेय, लावालौंग प्रखंड अध्यक्ष संतोष पांडे, बसंत पांडे, शंभू पांडे, सतीश पांडे, अनुज शर्मा, सिमरिया प्रखंड अध्यक्ष सुनील पांडे, उपाध्यक्ष मनोहर पांडे, सचिव राधेश्याम पांडे, गोविंद शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रकाश पांडे, अरुण पांडे, गोपाल पांडे, महेश पांडे, उमेश पांडे, मनोज पांडेय, शंकर मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, शंकर पांडेय सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।



















Total Users : 1109099
Total views : 2924376