ऑनलाइन उपस्थिति, आधार व बैंक खाता समेत जरूरी रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के सभी सीआरसी केंद्रों में शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संबंधित सीआरपी ने की, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
बैठक में विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की संख्या, पोशाक योजना के लिए बैंक खाता, इको क्लब के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से संबंधित लिंक भरने सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली गई।
इसके अलावा छात्र एवं शिक्षकों की प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति, बच्चों की अपार आईडी, बैंक खाता एवं आधार बनवाने तथा विद्यालय से संबंधित आवश्यक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कई शिक्षकों ने मांगी गई रिपोर्ट भी जमा की। सीआरपी ने सभी विद्यालयों से आवश्यक जानकारी एवं रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने को कहा। मौके पर सीआरपी राजकुमार राजू, प्रेमचंद साव, नवनीत सिन्हा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।




















Total Users : 1109105
Total views : 2924382