Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पहली सोमवारी पर उमड़ी आस्था की बाढ़, सहस्त्र शिवलिंग पर हुआ जलाभिषेक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मां भद्रकाली दरबार में श्रद्धालुओं ने टेका माथा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

इटखोरी (चतरा)। सावन माह की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर जिले के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा।

दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने 1008 सहस्त्र शिवलिंग पर विधि-विधान के साथ जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली के दरबार में माथा टेककर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान “हर-हर महादेव” और “जय मां भद्रकाली” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव और मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी आस्था के कारण सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते रहे।

मंदिर प्रशासन एवं स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी रहा।

मान्यता है कि मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग में जलाभिषेक करने से 1008 शिवलिंगों पर जल चढ़ाने के समान पुण्य की प्राप्ति होती है, यही कारण है कि सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment