Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 16 लाख की 3700 बोतल विदेशी शराब बरामद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था ट्रक चालक, संघरी घाटी में पलटा वाहन तो भूसे के नीचे छिपी शराब का हुआ खुलासा

चतरा। चतरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख रुपये मूल्य की 3700 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। शराब को एक ट्रक में धान के भूसे के नीचे छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

इस संबंध में एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने सोमवार को सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध शराब तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

टीम में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुअनि राहुल सिंह, सअनि रवि रंजन कुमार एवं प्रवीण कुमार शामिल थे। पुलिस टीम ने सदर थाना क्षेत्र के शेरेगड़ा के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक वहां पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, ट्रक को रुकने का इशारा करने पर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम को चकमा देकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। भागने के दौरान संघरी घाटी मोड़ के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस टीम जब दुर्घटनास्थल पर पहुंची तो ट्रक का डाला धान के भूसे से भरा मिला। जांच के दौरान भूसे के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखे जाने का खुलासा हुआ। ट्रक पलटने के बाद भूसा हट गया और शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान कुल 3700 बोतल विदेशी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है। तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए शराब की खेप को भूसे के नीचे छिपा रखा था।

फरार चालक की पहचान के साथ-साथ ट्रक के पंजीकरण नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शराब की खेप किस राज्य से लाई गई थी और बिहार में इसे किस गिरोह तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार चालक और शराब तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे शराब तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment