Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खुला बाबा पूजा भंडार, पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री अब एक ही जगह मिलेगी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीडीओ व प्रमुख ने फीता काटकर किया उद्घाटन, स्थानीय रोजगार और सुविधा बढ़ने की जताई उम्मीद

चतरा। लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा पूजा भंडार का सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विपिन कुमार भारती एवं प्रमुख मनीषा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंधनियां मुखिया भोला राम, हेहुम मुखिया संतोष राम एवं समाजसेवी भोला यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन के अवसर पर बीडीओ विपिन कुमार भारती ने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह के प्रतिष्ठानों के खुलने से लोगों को आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध होती है। इससे स्थानीय रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी मदद मिलती है। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक को व्यवसाय के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख मनीषा देवी ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में पूजा सामग्री की समुचित उपलब्धता होने से क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान लोगों की धार्मिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ क्षेत्रवासियों का विश्वास भी हासिल करेगा।

प्रतिष्ठान के संचालक आचार्य राधाकांत पाठक ने बताया कि बाबा पूजा भंडार में पूजा-पाठ, यज्ञ-हवन, तंत्र-मंत्र, ज्योतिष तथा ग्रह-नक्षत्रों से संबंधित विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इससे लोगों को धार्मिक सामग्री खरीदने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण पूजन सामग्री उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य है, ताकि महंगाई के कारण लोग पूजा-पाठ और सनातन संस्कृति से दूर न हों। उनका प्रयास है कि लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार धार्मिक सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध हो।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष साहू, पूरन साहू, अभय पाठक, पूनम पाठक, सुमन पाठक, रूप पाठक, सूचित पाठक, अरुण पाठक एवं शशिकांत पाठक समेत अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment