Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ का प्रशिक्षण शुरू, 5 अगस्त से दावा-आपत्ति का दौर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

103 मतदान केंद्रों पर 82,594 मतदाता, 4 सितंबर तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां

सिमरिया (चतरा)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत 5 अगस्त से शुरू होने वाले दावा-आपत्ति एवं नोटिस सत्यापन कार्य को लेकर सोमवार को सिमरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं टैग कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ।

प्रशिक्षण का उद्घाटन सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जाए, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में किसी प्रकार की समस्या न हो।

बताया गया कि प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। 5 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

प्रखंड सिमरिया में कुल 103 मतदान केंद्रों पर 82,594 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों को दावा-आपत्ति प्राप्त करने तथा नोटिस सत्यापन की प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं टैग कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment