Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा चतरा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शिव मंदिर से बलबल मां बागेश्वरी धाम तक श्रद्धालुओं का तांता, जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि

मयूरहंड/गिद्धौर (चतरा)। सावन माह की पहली सोमवारी पर गिद्धौर, पत्थलगड़ा, सिमरिया एवं मयूरहंड प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया और पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

मयूरहंड प्रखंड के ढोढी शिव मंदिर में तड़के सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। भक्त पवित्र जल, गंगाजल और कच्चे दूध से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, चंदन, पुष्प एवं प्रसाद अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंदिर के पुजारी यशवंत पांडेय ने बताया कि सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की धार्मिक मान्यता है।

वहीं, गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बलबल स्थित मां बागेश्वरी मंदिर में भी पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने गर्म जलकुंड में स्नान करने के बाद मां बागेश्वरी के दरबार में पूजा-अर्चना की और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इसके अलावा श्रद्धालुओं ने कौलेश्वरी मंदिर, बटेश्वर शिव मंदिर समेत विभिन्न गांवों के शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मां बागेश्वरी मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण में जुटे रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment