पाण्डेयपुरा प्राचीन शिव मंदिर में तड़के से जुटे श्रद्धालु, पवित्र जल से किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
हंटरगंज (चतरा)। सावन माह की पहली सोमवारी पर जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भक्त धरधरी छठ घाट से पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल, कच्चा दूध, बेलपत्र, चंदन, भांग, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
पहली सोमवारी होने के कारण दिनभर महिलाएं, पुरुष, युवा, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचते रहे। पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। पाण्डेयपुरा के अलावा आसपास के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। इससे पूरा क्षेत्र शिवभक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।



















Total Users : 1109099
Total views : 2924376