Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सरेद में पशुशाला से छह मवेशी चोरी, लगातार हो रही पशु चोरी से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

किसानों ने थाना में दिया आवेदन, पशु चोर गिरोह पर कार्रवाई और चोरी गए मवेशियों की बरामदगी की मांग

चतरा। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेद गांव में गोवंशीय पशुओं की चोरी का मामला सामने आया है। गांव निवासी धनश्याम कुमार यादव ने पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी को आवेदन देकर लगातार हो रही पशु चोरी पर रोक लगाने तथा चोरी गए मवेशियों की बरामदगी की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, 30 जुलाई 2026 की सुबह करीब छह बजे धनश्याम कुमार यादव के घर के समीप स्थित पशुशाला से छह मवेशी चोरी हो गए। इनमें एक गाय, एक छोटा बछड़ा, एक बैल, एक अधिक उम्र का बैल, एक बछिया और एक जुवाड़ (बछड़ा) शामिल है।

पीड़ित के मुताबिक, चोरी गए पशुओं की तलाश के दौरान कुछ ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात लोग वाहन के माध्यम से मवेशियों को लेकर गए थे। आवेदन में कुछ लोगों के नाम भी दिए गए हैं, जिन पर पशु चोरी में संलिप्त होने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

ग्रामीणों के अनुसार, सरेद गांव के मोहन महतो, इंद्र महतो, कृष्णा साव और लखन यादव के भी कुल आठ पशु अब तक गायब हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले माह चतरा पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन चोरी गए पशुओं की अब तक बरामदगी नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है।

पीड़ितों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, पशु चोरी में शामिल गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा चोरी गए मवेशियों की बरामदगी की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इधर, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment