मुखिया की पहल से बच्चों को फिर मिली स्वच्छ पेयजल सुविधा
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के द्वारी पंचायत अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र पूर्वी-1 में खराब पड़े चापाकल की समस्या को लेकर प्रकाशित समाचार का असर देखने को मिला। खबर सामने आने के बाद द्वारी पंचायत के मुखिया जगदीश यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से चापाकल की मरम्मत कराई।
चापाकल की मरम्मत होने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में अध्ययनरत छोटे-छोटे बच्चों को फिर से स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो गई है। लंबे समय से पेयजल की समस्या झेल रहे बच्चों और आंगनबाड़ी कर्मियों ने राहत की सांस ली।
चापाकल ठीक होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए मुखिया जगदीश यादव तथा संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि समय पर पहल होने से बच्चों को अब पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन भी सुचारु रूप से हो सकेगा।





















Total Users : 1101453
Total views : 2913551