+2 विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने जवानों के साथ लगाए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प
सिमरिया (चतरा)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की “डी” समवाय, शिला द्वारा शुक्रवार को सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के परियोजना +2 उच्च विद्यालय, बिरहु परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी मुख्यालय के कमांडेंट संजीव कुमार के निर्देश पर किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक कमांडेंट उत्तम कुमार पॉल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एसएसबी के जवानों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) अनिरुद्ध बिस्वास सहित एसएसबी के कुल 10 जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं एसएसबी के जवानों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।





















Total Users : 1101453
Total views : 2913551