Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुरु पूर्णिमा पर गुरुद्वारा मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भगवान श्रीराम व आदि गुरु शिव की विशेष पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

मयूरहंड (चतरा)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मयूरहंड प्रखंड स्थित चय बुंदेल (राजपूत) समाज की ऐतिहासिक धार्मिक धरोहर गुरुद्वारा मठ में बुधवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। करीब 400 वर्ष पुराने इस मठ में भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, रामभक्त हनुमान एवं आदि गुरु भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। साथ ही यहां स्थित गुरुओं की समाधियों पर भी श्रद्धासुमन अर्पित कर विशेष पूजा की गई।

गुरु पूर्णिमा, जिसे महर्षि वेदव्यास के जन्मोत्सव के रूप में व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है, के अवसर पर झारखंड के परगना चय, चंपा तथा बिहार के गया सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों बुंदेल राजपूत समाज के श्रद्धालु गुरुद्वारा मठ पहुंचे। इस दौरान कई दंपतियों ने गुरु दीक्षा ग्रहण की, जबकि महिला श्रद्धालुओं ने घंटों तक भजन-कीर्तन और नृत्य कर पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।

गुरुद्वारा मठ के मठाधीश राम किशोर तिवारी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दिनभर हलवा एवं खिचड़ी का महाप्रसाद वितरित किया गया।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के हिमांशु सिंह, श्याम सुंदर सिंह, राजीव रंजन सिंह, सूरज कुमार सिंह, अजय सिंह, नगीन सिंह, बजरंग सिंह, संत सिंह, लव कुमार सिंह, सीताराम सिंह, पुरुषोत्तम सिंह और नरेश कुमार सिंह का सराहनीय योगदान रहा। वहीं समाज के गणमान्य संजय कुमार सिंह, आदित्य प्रसाद सिंह, शिवकुमार सिंह, विभूतिनाथ सिंह एवं विनय कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment