Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी, विधायक से पांच शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विधायक ने एक सप्ताह के भीतर कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक पदस्थापित कराने का दिया भरोसा

प्रतापपुर (चतरा): उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, कौरा में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति ने चतरा विधायक जनार्दन पासवान को आवेदन सौंपकर अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है। समिति ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 10वीं तक लगभग 350 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन वर्तमान में मात्र एक प्राथमिक शिक्षक के भरोसे पठन-पाठन का कार्य संचालित हो रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।

समिति ने विधायक से आग्रह किया कि जिले में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में विद्यालय की आवश्यकता को देखते हुए कम-से-कम पांच शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों की कमी के कारण नियमित शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है और विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस पर विधायक जनार्दन पासवान ने समिति को आश्वस्त करते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर कक्षा 1 से 8 तक के लिए शिक्षकों की पदस्थापना कराने का प्रयास किया जाएगा। विधायक के इस आश्वासन से अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों में उम्मीद जगी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment