Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

208 सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन संपन्न

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तीन दिनों तक चली चुनाव प्रक्रिया, अधिकांश विद्यालयों में शांतिपूर्ण रहा चुनाव

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड के 208 सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) के गठन की प्रक्रिया 27, 28 एवं 29 जुलाई 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देश के आलोक में प्रखंड के प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं प्लस टू विद्यालयों के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भी नई प्रबंधन समितियों का गठन कराया गया।

निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। अधिकांश विद्यालयों में मतदान एवं समिति गठन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुआ। हालांकि, कुछ विद्यालयों में समिति गठन को लेकर विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हुई, जिसके कारण वहां चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई।

समिति गठन के उपरांत संबंधित विद्यालयों की बैठक कार्यवाही पंजी एवं निर्धारित गठन प्रपत्र प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), प्रतापपुर में जमा कराए गए। तीन दिनों तक चली इस प्रक्रिया में अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।

नई विद्यालय प्रबंधन समितियों के गठन से विद्यालयों के संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा शिक्षा व्यवस्था में समुदाय की भागीदारी और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment