Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

SIR में शतप्रतिशत काम करने पर भंडरा के दो बीएलओ सम्मानित, सीओ ने कहा – बेहतर काम करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

SIR में शतप्रतिशत काम करने पर भंडरा के दो बीएलओ सम्मानित, सीओ ने कहा – बेहतर काम करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन

 

बड़ा अम्बेरा की मंजू टोप्पो और छोटा अम्बेरा की सुमति कच्छप को मिला सम्मान

 

भंडरा । भंडरा प्रखंड में चल रहे SIR कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो बीएलओ को शुक्रवार को अंचलाधिकारी दुर्गा कुमार ने सम्मानित किया। सीओ ने दोनों बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्य की सराहना की और कहा कि समय से पहले और पूरी निष्ठा से काम करने वाले कर्मियों को प्रखंड प्रशासन द्वारा इसी तरह प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

शतप्रतिशत SIR पूरा करने पर मिला सम्मान

 

अंचलाधिकारी दुर्गा कुमार ने बताया कि प्रखंड के बड़ा अम्बेरा बूथ संख्या 299 की बीएलओ मंजू टोप्पो और *छोटा अम्बेरा बूथ संख्या 295 की बीएलओ सुमति कच्छप ने SIR का कार्य निर्धारित समय से पूर्व पूरा कर लिया है। दोनों ने अपने-अपने बूथ में शतप्रतिशत SIR कार्य पूरी ईमानदारी और लगन से किया। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का काम उन्होंने घर-घर जाकर पूरा किया। इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रखंड प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया है।

 

धीमी गति वाले बूथों पर जताई नाराजगी

 

सीओ दुर्गा कुमार ने कहा कि कुछp बूथों में SIR का काम अभी भी काफी धीमी गति से चल रहा है, जबकि कई बूथों में बेहतर प्रगति देखी जा रही है। उन्होंने सभी बीएलओ और जनगणना कर्मियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना काम पूरा करें। साथ ही कहा कि जो भी कर्मी बेहतर कार्य करेंगे उन्हें प्रखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा.

 

 

: SIR को लेकर प्रशासन सख्त

 

 

प्रखंड में SIR कार्य अंतिम चरण में है। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से न छूटे। इसके लिए सभी बीएलओ को अपने क्षेत्र में गहन जांच कर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है।सम्मान समारोह में प्रखंड के अन्य पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment